अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कक्षा 10 की प्रारंभिक हिंदी परीक्षा में कुल 106 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 90 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। उपस्थित परीक्षार्थियों में 53 छात्र और 37 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं 13 छात्र व तीन छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहीं। कुल अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 16 दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन जांच की गई। समय से पहले के...