कड़ी निगरानी में हुई डीएलएड परीक्षा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा आयोजित हुई। दो पालियों में शुरू हुई परीक्षा से पहले केंद्रों के गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली में 31 और द्वितीय पाली में 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मदन मोहन कनौड़िया बालिका इंटर कालेज, क्रिश्चियन इंटर कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज और रस्तोगी इंटर कालेज में प्रथम पाली की परीक्षा के लिए 1900 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 1869 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 31 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1900 आवंटित अभ्यर्थियों में 1870 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 30 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने बताया दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। यह भी पढ़ें- डीएलएड चतुर्थ सेमिस्टर परीक्षा की दोनों पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.