प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले के 18 केंद्रों पर गुरुवार से शुरू हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन सम्पन्न हुई। पहले दिन ही अभ्यर्थियों को भीषण गर्मी के साथ ही जाम से भी जूझना पड़ा। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के खत्म होने के बाद हर केंद्र के बाहर जाम की स्थिति रही। हाईवे पर पूरे शहर के साथ ही भुपियामऊ में भी लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। यह भी पढ़ें- यूपी टीईटी परीक्षा में प्रथम दिन 10984 अभ्यर्थी हुए शामिलपरीक्षा की तैयारी प्रथम पाली की सुबह 9:30 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए दूसरे जिलों के तमाम अभ्यर्थी रात में ही शहर पहुंच गए थे। प्रयागराज के तमाम अभ्यर्थी सुबह पहुंचे। दोपहर 12 बजे परीक्षा छूटी तो 2:30 से होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर पहुं...