लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ,कार्यालय संवाददाता। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नीट परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर दो घंटे पहले परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। केन्द्रों पर जिला प्रशासन की अधिकारी ल व पुलिस बल मुस्तैद था। परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लखनऊ के 76 केंद्रों में परीक्षा हो रही है। डेढ़ बजे अभ्यर्थियों की इंट्री बंद कर दी गई। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक एक पाली में परीक्षा होनी है। बायोलॉजी केमिस्ट्री और फिजिक्स के 180 सवाल पूछे जाएंगे। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी नीट-यूजी परीक्षा, 22 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल, लखनऊ में 37 हजार से अधिक परिक्षार्थी होंगे शामिल 37176 अभ्यर्थी परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.