कटिहार, फरवरी 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2026 चौथे दिन भी सख्त प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। जिले के कटिहार, मनिहारी और बारसोई अनुमंडलों में बनाए गए कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई। कहीं से भी कदाचार, अव्यवस्था या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे प्रशासन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहली और दूसरी पाली को मिलाकर कुल 14,822 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिनमें से 14,516 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 306 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि किसी भी केंद्र से निष्कासन की सूचना नहीं है। यह आंकड़े प्रशासन की सतर्कता और परीक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाते हैं। पहली पाली में आ...