कन्नौज, मार्च 14 -- कन्नौज। जिले में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा दो दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रशासन ने नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिजिटल कैमरा युक्त चश्मा, ईयरिंग डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर सख्त रोक लगाई गई थी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.