देवरिया, मार्च 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को कड़ी निगरानी के बीच आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 10 केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें 13440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सभी केन्द्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, केन्द्रों पर निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाने के साथ ही सभी कक्षों को सैनिटाइज करा दिया गया है।यूपी एसआई भर्ती परीक्षा शनिवार एवं रविवार को जिले के 10 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के प्रत्येक शिफ्ट में 3360 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी केन्द्रों पर आतंरिक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए...