सिद्धार्थ, जुलाई 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टेट) के दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन निगरानी के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। कड़ी निगरानी के बीच 492 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। यह भी पढ़ें- छह केंद्रों पर आयोजित टीईटी परीक्षा के दूसरे दिन 6 फीसदी रहे अनुपस्थितपरीक्षा केंद्रों पर निगरानी प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई। जिले में दोनों पालियों को मिलाकर 6528 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 492 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 270 व दूसरी पा...