बांका, अगस्त 2 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। बोलबम के नारा बा, इहे एक सहारा बा। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबाधाम जा रहे कांवरिया सूरज की तीखी किरणों के बीच तप रही धरती पर नंगे पांव बोलबम-बोलबम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। कड़ी धूप, उमस और लंबी पदयात्रा भी उनकी अटूट आस्था और शिवभक्ति के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है। कांवरियों में धार्मिक आस्था, उत्साह और बाबा बैद्यनाथ के प्रति असीम श्रद्धा चरम पर है। वे पूरी धार्मिक निष्ठा, श्रद्धा और तन्मयता के साथ देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- पहली सोमवारी पर जलाभिषेक को लेकर कांवरिया पथ पर उमड़ा आस्था का सैलाबभक्ति गीतों की गूंज हाथी न घोड़ा, न कोनो सवारी, पैदल ही अइबों तोर दुआरी ऐ भोलेनाथ जैसे भक्ति गीतो...