प्रमुख संवाददाता, मई 17 -- कानपुर के आर्यनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई अपने संकल्प के मुताबिक शनिवार को कड़ी धूप में भी नंगे पैर और तन पर अंगौछा डालकर निकले। लोगों ने धूप में इस तरह न चलने की अपील की लेकिन वह नहीं माने। शनिवार को दिनभर में आठ कार्यक्रमों में शामिल हुए। हटिया में उन्हें गमछा भेंटकर उनके संकल्प का समर्थन किया गया। सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ चकरपुर फल सब्जी मंडी में जली दुकानों का हाल देखने पहुंचे। अमिताभ ने परमट स्कूल जाने से रोके जाने पर शुक्रवार को घर में ही वर्चुअल शिलान्यास किया था। संकल्प लिया था कि जब तक स्कूल का काम शुरू नहीं कराया जाएगा, तब तक वह नंगे पैर रहेंगे और सिर्फ बनियान या अंगवस्त्र डालकर रहेंगे। अमिताभ बाजपेई ने बताया कि प्रशासन ने गैर लोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से स्कूल में शिलान्यास...