महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कड़ी धूप ने बुधवार को पूरे जिले को परेशान किया। मई महीने में मौसम के उठापठक के बाद धूप की तपिश ने अपना तेवर फिर दिखा दिया है। पारा फिर 32 डिग्री तक पहुंच गया।बुधवार की सुबह में बूंदाबांदी होने के बाद तीखी धूप ने परेशानी को बढ़ा दिया। धूप की तपिश पूरा दिन जारी रह रहा है। कड़ी धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश के बाद तेज धूप ने फिर अपना तेवर दिखा दिया है। कुछ दिनों तक अभी इसी प्रकार का मौसम रहने की प्रबंल संभावना नजर आ रही है।कड़ी धूप के बीच झुलसा रही गर्म हवाएंबेमौसम बारिश के बाद धूप तल्ख होती जा रही है। वहीं पूर्वी हवाओं के चलने के बाद भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। बुधवार ...