कड़ी धूप के बीच गर्म हवा से सूख रहा हलक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- गर्मी का कहर अब लोगों को बेहाल कर रहा है। धूप की तल्खी और गर्म हवा के झोंके बदन के साथ हलक सुखा रहे हैं। 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा के झोंके और तेज धूप लू का अहसास करा रही हैं। राह चलते लोगों को गर्म हवाएं तीर की तरह चुभ रही हैं और लोगों का हलक सूख जा रहा है। ज्येष्ठ के बाद पुरुषोत्तम मास और नौतपा भी अब समाप्त होने को है। रात और दिन तापमान की रस्साकशी लोगों को बेहाल किये है। ऐसे में मौसम में हुए बदलाव ने भी समस्या बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- बारिश ने राहत कम पहुंचायी, परेशानी ज्यादा बढ़ायी कभी बादल, तेज धूप और बारिश अब लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में बदलता मौसम सेहत को झटका देने लगा है। आंधी,छिटपुट बादल और बूंदाबांदी के बाद भी धूप की तल्खी हर दिन तेज हवा लू का अहसास करा रही है। बुधवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.