गाजीपुर, जुलाई 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही। इसमें कुल 2056 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें त्वचा रोग, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार और संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। अस्पताल में सुबह से ही पर्चा काउंटर और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर कतारें देखने को मिलीं। चिकित्सकों के अनुसार तेज धूप, अत्यधिक पसीना और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण इन्फ्रारेड बर्न, घमौरियां, फंगल संक्रमण, त्वचा एलर्जी, खुजली जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं दूषित पानी और मौसम में बदलाव के कारण उल्टी-दस्त, पेट के संक्रमण और वायरल बुखार के मरीज भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं。

चर्म रोग विशेषज्ञ की सलाह चर्म रोग...