बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- कड़ी टक्कर के बाद मेजबान बिहार को कर्नाटक ने दी शिकस्त राजगीर खेल परिसर में छठे दिन सोमवार को खेले गए 8 रोमांचक मुकाबले अरुणाचल ने हिमाचल तो दिल्ली ने उत्तराखंड को दी मात फोटो: हॉकी 01: राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में गेंद छीनने का प्रयास कर्नाटक व बिहार के खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 16वीं सब जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप के छठे दिन, सोमवार को कुल आठ रोमांचक मैच खेले गए। अरुणाचल ने हिमाचल तो दिल्ली ने उत्तराखंड को मात दी। इसी तरह, तेलंगाना और झारखंड ने भी बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, मेजबान बिहार को करीबी मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कर्नाटक ने बिहार को 2-1 से हराया : पूल बी के एक बेहद करीबी मुकाबले में कर्नाटक...