कड़ी चुनौतियों के बीच भारत ने नए बाजारों में निर्यात बढ़ाया
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कई तरह की वैश्विक चुनौतियों के बावजूद जून में भारत के निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जून में देश का वस्तु निर्यात सालाना आधार पर 15.5 फीसदी बढ़कर 40.41 अरब डॉलर रहा। खास बात यह है कि कई प्रमुख देशों में भारत का निर्यात बढ़ा है। सोमवार को जारी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून में देश का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाएं) 9.48 फीसदी बढ़कर 73.45 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने 67.09 अरब डॉलर था। वहीं, कुल आयात 26.84% बढ़कर 88.76 अरब डॉलर हो गया। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में निर्यात 15.92 प्रतिशत बढ़कर 129.32 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 19.89 प्रतिशत बढ़कर 216.18 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य सचिव ने कहा कि पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत का व्यापार भी मजबूत रहा। जून में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.