कड़ी गर्मी ने फीका किया ऋषिकुंड मलमास मेला का रंग,
मुंगेर, जून 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। ऋषिकुंड में चल रहे 30 दिवसीय मलमास मेला पर इस बार भीषण गर्मी का साया पड़ गया है। 45 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों के कारण श्रद्धालुओं का आना-जाना काफी कम हो गया है। मेले के 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अपेक्षित भीड़ नहीं जुट पा रही है। मेला के बंदोबस्त धारी पंकज सिंह ने बताया कि कड़ी धूप के कारण मलमास मेला में श्रद्धालुओं का आना कम हो गया है। सुबह 10 बजे के बाद से दोपहर 4 बजे तक मेला परिसर लगभग सूना रहता है। श्रद्धालु केवल सुबह-शाम के समय ही स्नान-दान के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या घटने से मेला संचालक के ऊपर आर्थिक परेशानी का बोझ बढ़ता जा रहा है। दुकानदार, झूला संचालक और प्रसाद विक्रेता भी बिक्री न होने से परेशान हैं। ---पानी की किल्लत बनी बड़ी समस्या: धूप के कारण श्रद्धालुओं के समक्ष पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.