कड़ा में बनने वाली ताजिया की देश-विदेश में पहचान
कौशाम्बी, जून 23 -- मोहर्रम का पर्व नजदीक आते ही कड़ा कस्बे के ताजिया कारीगरों की व्यस्तता चरम पर पहुंच गई है। 26 जून को होने वाले मोहर्रम के मद्देनजर दूर-दराज के जिलों से लोग पहले ही अपने ताजिया का ऑर्डर दे चुके हैं। कड़ा की ताजिया अपनी आकर्षक बनावट, बारीक नक्काशी और अनूठी डिजाइन के कारण पूरे प्रदेश में विशेष पहचान रखती है। कड़ा कस्बे के पांच से छह मुस्लिम परिवार सैकड़ों वर्षों से ताजिया निर्माण की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। यहां तैयार होने वाली ताजिया केवल कौशांबी ही नहीं, बल्कि प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर समेत कई जनपदों में भेजी जाती हैं। लोग यहां छह माह पहले से ऑर्डर देकर अपनी पसंद और क़ीमत के हिसाब से ताजिया बनवाते हैं ताकि मोहर्रम के अवसर पर धार्मिक आयोजन समय से संपन्न हो सकें। कारीगरों के अनुसार ताजिया निर्माण में बांस की पतली ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.