कौशाम्बी, जून 23 -- कड़ा विकास खंड में पिछले लगभग एक वर्ष से विकास कार्य ठप पड़े होने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम एवं खंड विकास अधिकारी कड़ा को ज्ञापन सौंपकर विकास कार्यों को तत्काल शुरू कराए जाने की मांग की है। सदस्यों का आरोप है कि कड़ा ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए करीब सात करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी खंड विकास अधिकारी द्वारा बार-बार टेंडर निरस्त किए जा रहे हैं। इससे गांव की सड़क, नाली, खड़ंजा समेत अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि विकास कार्यों में हो रही अनावश्यक देरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। गांवों में मूलभूत स...