कड़ा धाम दर्शन करने जा रहे थे अनिल, टोल पर रुके और चपेट में आ गए
कौशाम्बी, जून 26 -- भरवारी, संवाददाता। सिहोरी टोल प्लाजा की विभीषिका का अंदाजा ही लगाना मुश्किल है। जिन आंखों ने हादसा देखा है, वह खुद को संयमित नहीं कर पा रहे हैं। आग इतनी भयंकर थी कि टोल के पास शौचालय में बैठे अनिल कुमार आग की चपेट में आ गए। उनकी चमड़ी के साथ कपड़े तक गल कर नीचे गिर गए थे। वह बाहर की ओर भागे तो उसकी हालत देखकर लोगों की रूह कांप गई थी।सिहोरी टोल प्लाजा में एलपीजी गैस टैंकर में लगी आग इतनी भयावह थी कि टोल प्लाजा के कमरों में बैठे लोग सुरक्षित नहीं रह सके थे। इसी दौरान कड़ा धाम दर्शन करने जा रहे लोगों का जत्था वहां दैनिक क्रिया के लिए रुक गया। यह भी पढ़ें- कड़ा धाम दर्शन करने जा रहे थे अनिल, टोल पर रुके और चपेट में आ गए उसी में शामिल अनिल कुमार शौचालय के अंदर बैठे ही थे कि अचानक आग का गोला खिड़की, दरवाजा तोड़ते हुए अंदर आया। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.