कौशाम्बी, मई 5 -- जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीपुर दरगाह निवासी छोटेलाल मौर्य ने बताया कि सोमवार सुबह वह मुंडन संस्कार के लिए एक ही परिवार के लोगों को लेकर शक्तिपीठ कड़ा धाम आया था। पीड़ित के अनुसार, उसने अपनी बोलेरो धाम के धोबी घाट पर खड़ी की थी। मौका पाकर चोरों ने बोलेरो गायब कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने जल्द ही घटना का अनावरण कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.