कड़ा और सिराथू में लगा जनकल्याण मेला
कौशाम्बी, जून 14 -- केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को कड़ा एवं सिराथू ब्लॉक सभागार में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम एवं जनकल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सहित ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों के लगभग 20 स्टाल लगाए गए। इन स्टालों पर आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाया तथा पात्र लाभार्थियों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- 12 वर्षों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.