कड़ा इकाई शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
कौशाम्बी, मई 20 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कड़ा ब्लॉक इकाई अध्यक्ष अफरोज आलम ने बेसिक शिक्षा विभाग की ऑनलाइन वेतनमान सेवा में आ रही दिक्कतों को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा द्वारा शिक्षकों का शोषण करने का आरोप लगाया है।ब्लॉक अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि विकासखंड कड़ा के चार शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों का मई 2025 से स्वीकृत चयन वेतनमान ऑनलाइन सेवा सुचारु न होने के कारण उनके वेतन में नहीं जोड़ा जा सका है। इससे संबंधित शिक्षक लंबे समय से आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। संघ ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला है। आरोप लगाया गया कि ऑनलाइन सेवा बंद होने के बावजूद शिक्षकों को अनावश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.