देवघर, मार्च 14 -- देवघर। नगर के बरमसिया निवासी एक कड़ाही दुकानदार ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ ठगी की शिकायत की है। शिकायत में दुकानदार ने बताया कि एक व्यक्ति ने कड़ाही खरीदने के लिए संपर्क कर रुपए एडवांस में देने की बात कहकर स्कैनर मांगा। उसके बाद अज्ञात ने 6 हजार रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर खरीदगी की इच्छा जता एडवांस के तौर पर भुगतान करने की बात कही। उसने दुकानदार से स्कैनर की मांग की तो दुकानदार ने उपलब्ध कर दिया। उसके बाद आरोपी ने ऑन -लाइन 6 हजार रुपए की राशि ले ली और किसी तरह का सामान या भुगतान वापस नहीं किया। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.