कड़ारी पंचायत के बधार में भीषण आग, लाखों का नुकसान
आरा, अप्रैल 22 -- -सैकड़ों बीघे में रखा डंठल जलकर राख, पशुपालकों के सामने चारे का संकट बड़हरा, संवाद सूत्र। आरा सदर प्रखंड की कड़ारी पंचायत के धोबहा और मानपुर के बीच स्थित बधार में बुधवार को भीषण आग लगने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। अगलगी की इस घटना में मवेशियों के लिए भूसा तैयार करने हेतु रखे गये सैकड़ों बीघा खेतों के डंठल जलकर पूरी तरह राख हो गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गेहूं की फसल कटाई के बाद हार्वेस्टर से खेतों में बचे डंठल को पशुओं के चारे के रूप में उपयोग के लिए छोड़ दिया गया था। अचानक लगी आग ने इन सूखे डंठलों को तेजी से पकड़ लिया, जिससे कुछ ही देर में सैकड़ों बीघे में फैला बधार धधकने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.