कड़ाधाम का पांच दिवसीय अषाढ़ मेला सकुशल संपन्न
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में चल रहे पांच दिवसीय आषाढ़ मेले के अंतिम दिन गुरुवार को नवमी तिथि पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने मोक्षदायिनी मां गंगा के जल में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मंदिर पहुंचे। मां को प्रसाद चढ़ाते हुए पुण्यार्जन किया। धाम पहुंचे भक्तों ने गंगा स्नान के बाद जयकारा लगाते हुए मां शीतला के दरबार पहुंचे। भक्तों ने मां को श्रद्धा भाव के साथ नारियल, चुनरी, रोट कड़ाही और अड़हुल की माला अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। नवमी की विशेष तिथि पर मुंडन संस्कार का विशेष महत्व होने के कारण सैकड़ों परिवारों ने मंदिर परिसर स्थित माता कोखमती के चरणों में अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया और मां को झालर चढ़ाकर अपने बच्चों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.