आगरा, जनवरी 8 -- जनपद में लगताार पड़ रही गलनभरी सर्दी व शीतलहर ने लोगों को कंपकपी छुड़ा दी है। बुधवार को कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कड़ाके की गलनभरी सर्दी से पशु, पक्षी व इंसान सभी परेशान नजर आ रहे हैं। शीतलहर के बीच दिनभर धूप नहीं निकलने के बाद शहर व कस्बों के बाजारों में लोग अलाव के सामने बैठे नजर आ रहे हैं। सर्दी के कारण लोग सुबह देरी से सोकर उठ रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों की ओर रूख कर रहे हैं। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह के समय जब लोग घरों से निकले तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ। सर्द हवाओं की वजह से शहर व कस्बों के बाजार बेजार नजर आ रहे हैं। दुकानदार अपनी दुकानों को सुबह के समय देरी से खोल रहे हैं। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है। गलनभरी सर्दी से बचने के लिए लोग अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.