आगरा, जनवरी 8 -- जनपद में लगातार गलनभरी सर्दी व शीतलहर की चपेट में आकर लोग वायरल व सांस संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में हर रोज 800 से अधिक रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन रोगियों में बुखार व सांस संबंधी रोगियों की संख्या अधिक है। सीएचसी, पीएचसी व निजी अस्पतालों में भी बुखार व सांस संबंधी रोगी उपचार करा रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि बुधवार को चिकित्सकों ने 823 रोगियों का उपचार किया है। बुखार से पीड़ित 150 रोगी उपचार के लिए आए हैं। इनमें बुखार से पीड़ित 12 वर्ष से कम उम्र के 70 रोगी हैं। सांस संबंधी रोग से पीड़ित 130 रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया हैं। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 50 रोगी भी शामिल हैं। डायरिया से पीड़ित 35 रोगी भी उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। रोगियों व तीमारदारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.