आगरा, जनवरी 5 -- जनपद में लगातार कड़ाके की सर्दी के बीच चल रही शीतलहर में जरा सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। सर्दी के कारण लोग सर्दी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वायु प्रदूषण की वजह से अस्थमा व अलर्जी से पीड़ित रोगी भी चिकित्सकों के पास उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को भी अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में एक डिगी की कमी और हो गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण लोग सुबह के समय लोग घरों में से नहीं निकले। गलनभरी सर्दी के कारण सरकारी अस्पतालों में बुखार व अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर रोज बुखार से पीड़ित 150 से अधिक रोगी उपचार को पहुंचते हैं। गत शुक्रवार को तो बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या 210 तक पहुंच गई थी। बुखार व सांस से पीड़ित रोगियों में बुजर्ग, जवान व बच्चे शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.