चंदौली, जनवरी 3 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी और गलन भरी शीतलहर के बावजूद सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंडी हवाओं के साथ गलन ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर ठंड से बचाव का इंतजाम नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है। तहसील मुख्यालय, बस स्टैंड, अस्पताल परिसर, बाजार, चौराहों और ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से सबसे अधिक दिक्कत गरीब, असहाय, बुजुर्गों और राहगीरों को हो रही है। इस समय ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा होने से खुले में काम करने वाले मजदूर, ठेले-खोमचे वाले और यात्रियों को ठिठुरते हुए समय बिताना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष ठंड के मौसम में प्रशासन से अलाव की व्यवस्था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.