गौरीगंज, दिसम्बर 17 -- शुकुलबाजार। संवाददाता बिजली कटौती से जनता परेशान है। बिजली नहीं होने से कार्यालयों के कार्य में बाधा आने के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि पूरे शुकुलन सब स्टेशन से दिन भर में कई बार एक से दो घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इससे ब्लॉक कार्यालय के अलावा अन्य विभागों में कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं। रात में भी बिजली की आंख मिचौली चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...