हाथरस, दिसम्बर 15 -- कड़ाके की सर्दी में ठुठरते हुए स्कूल पहुंचे नौनिहाल -(A) सोमवार को कोहरे और ठंड के चलते स्कूलों में रहीं छात्र संख्या सामाजिक संगठनों ने सर्दी को देखते हुए शीतकालीन अवकाश की गुहार सोमवार को सुबह से कड़ाके की सर्दी और कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में छोटे छोटे बच्चे बमुश्किल पहुंचे। सर्दी अधिक होने पर छोटे बच्चे बीमार न पड़ जाए। इसके लिए सामाजिक संगठन की ओर से जिलाधिकारी से शीतकालीन अवकाश के लिए गुहार लगाई। सुबह से ही सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चल रहे थे। सुबह सर्दी अधिक होने के साथ तमाम छोटे बच्चे स्कूलों तक बमुश्किल पहुंचे। परिषदीय विद्यालयों में खुला परिसर अधिक होने के कारण वहां पढ़ने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक कोहरे की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना...