आगरा, जनवरी 3 -- तीर्थ नगरी में हरिपदी व गंगा घाटों पर पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा व धार्मिक अनुष्ठान किए। आश्रमों में पूर्णिमा पर हवन पूजन हुए। श्रद्धालुओं की सेवा में भंडारे आयोजित प्रसाद वितरण भी किया गया। शनिवार की सुबह से ही पौष माह की पूर्णिमा के दिन स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह दिखा। सर्द मौसम में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान पर लोगों की अस्था भारी दिखी। सोरों में हरिपदी, कछला, कादरगंज घाटों पर श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही गंगा में स्नान करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद गंगा किनारे भजन व पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया। गंगा घाटों पर दोपहर बाद तक स्नान व धार्मिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.