कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बर्फ से ढके पहाड़ों से आ रहीं तेज रफ्तार हवाओं से शीतलहर की स्थिति फिर बन गई है। लोग गलन भरी सर्दी से परेशान हैं। कोहरे और बदली ने शुक्रवार की तरह शनिवार सुबह भी सूरज को ढक लिया है। सुबह तकरीबन नौ बजे तक कई इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही। मौसम वैज्ञानिक ने 01 और 02 फरवरी को फिर बारिश होने के आसार जताए हैं। 02 और 05 फरवरी को दो नए विक्षोभ आ रहे हैं। जेट स्ट्रीम की 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सर्दी को बढ़ा रही है। हाल में आए लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण इस बार पहाड़ों पर अधिक बर्फबारी हुई है। पहाड़ पूरी तरह बर्फ से ढके हुए हैं। विक्षोभ गुजरने के बाद चल रहीं उत्तर पश्चिम हवाएं जैसे ही गति पकड़ती हैं वह बेहद सर्द हो जाती हैं। इन सर्द हवाओं की गति 20-25 किमी प्रति घंटा है। इस कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.