लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एसपी सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में अपराध की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एसपी ने जिले के सभी थानों में दर्ज लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की और थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण तभी संभव है, जब थाना स्तर पर निरंतर सक्रियता और निगरानी बनी रहे। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि ठंड को देखते हुए सभी थानों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि थाना आने वालों को ठंड से राहत मिले। गत माह जिले में घटित संवेदनशील मामले, महिला उत्पीड़न, हत्या, चोरी, गृहभेदन, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं की थानावार समीक्षा की। उन्होंने लंबित वारंटों के निष्पादन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.