जामताड़ा, जनवरी 3 -- संशोधित/राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का जामताड़ा आगमन, जिला प्रशासन ने किया स्वागत जामताड़ा,प्रतिनिधि। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शनिवार को जामताड़ा पहुंचे। फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत अगैया के समीप जिला सीमा पर डीसी रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल के जामताड़ा परिसदन पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राज्यपाल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से जिले की विधि-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 02: शनिवार को ज...