संभल, जनवरी 2 -- संभल में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाए। सुबह से ही आसमान में बादल व धुंध छाई रही। जिससे सूरज के दर्शन नहीं हो सके। इसके साथ ही चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हालात यह रहे कि लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकलने से कतराते दिखाई दिए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ठंड का असर साफ नजर आया। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके रहे। वहीं बाहर निकलने वाले लोग जगह-जगह जल रहे अलाव के सहारे ठिठुरते हाथों को गर्म करते नजर आए। चाय की दुकानों और अलाव के आस-पास लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.