लोहरदगा, नवम्बर 16 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है । मैदानी इलाकों में जहां न्यूनतम तापमान सात आठ डिग्री के आसपास रह रही है, तो वहीं जंगल पहाड़ के इलाकों में इससे भी दो से तीन डिग्री और नीचे तापमान चला जा रहा है। ऊपर से ठंडी हवा ने जीना दूभर कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्र में हवा की रफ्तार अधिक होने के कारण कनकनी अधिक है। साथ ही घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन और वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कोहरे से सब्जियों की फसल, खासकर आलू की फसल को नुकसान होने की संभावना से किसान चिंतित हैं। रोजाना दिहाड़ी मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोगों की जिंदगी मुश्किलों में है। सुबह जल्दी कम पर लोग पहुंच नहीं पा रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी सुबह स्कूल पहुंचना मुश्किल हो रहा है। बाजार में गर्म कपड़ों की खरीददारी बढ़ गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.