लखीसराय, जनवरी 1 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बुधवार को कड़ाके की ठंड का असर पूरे दिन देखने को मिला। सुबह से लेकर शाम तक मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना रहा। घने बादलों और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके। ठंड के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। ठंड इतनी तीखी थी कि दिन चढ़ने के बावजूद भी ठिठुरन कम नहीं हुई। आमतौर पर दोपहर में जहां धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है, वहीं बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो सकी और ठंड का असर बना रहा। ---- बाजारों में कम रही चहल-पहल: कड़ाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.