रुडकी, जनवरी 12 -- क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर सोमवार को भी जारी रहा। दिनभर ठंड का असर बना रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। सोमवार को भी सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जो दोपहर करीब 12 बजे तक बना रहा। धूप न निकलने के कारण ठंड का प्रकोप और अधिक बढ़ गया, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.3 डिग्री कम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.