लखीसराय, जनवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शनिवार को जिले में मौसम ने एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया। तापमान में आई गिरावट के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे सप्ताह का सबसे कम तापमान रहा। ठंड बढ़ने से खासकर सुबह और रात के समय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। इतना ही नहीं हवाएं भी तेज चलती रही जिससे मौसम वर्फीला हो गया। ठंडी हवाओं के साथ कनकनी बढ़ने लगी और दोपहर में भी ठंड का एहसास बना रहा। ठंड का असर बाजार और सड़कों पर भी साफ तौर पर दिखा। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में कम भीड़ नजर आई और लोग सिर्फ जरूरी काम से ही...