गोड्डा, जनवरी 5 -- गोड्डा। गोड्डा में पिछले करीब 15 दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। कपकपा देने वाली ठंड और तेज सतही हवा के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात दोनों समय ठंड का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रविवार को दिन के समय निकली हल्की धूप ने लोगों को कुछ राहत दी। बीते दो दिनों से खिली धूप के कारण दिन में थोड़ी कमी महसूस की गई। धूप निकलते ही छोटे बच्चे और बुजुर्ग अपने घरों के आंगन और छतों पर धूप सेकते हुए नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम वैज्ञानिक रजनीश प्रसाद राजेश ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा, तेज सतही हवा और कनकनी का प्रकोप बना रहेगा। ठंड को लेकर अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी है। इस दौरा...