गंगापार, दिसम्बर 18 -- क्षेत्र में बुधवार रात और गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर ने पूरे इलाके को अपने आगोश में लपेट लिया। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और इसका सीधा असर परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति पर पड़ा। गुरुवार सुबह से ही दृश्यता बेहद कम रहने के कारण बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों के अनुसार ठंड और कोहरे के चलते गुरुवार को मात्र 40 से 45 प्रतिशत बच्चे ही विद्यालयों में उपस्थिति हो पाई है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में स्थिति अधिक गंभीर रही, जहां दूर-दराज से आने वाले छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही स्थिति माध्यमिक विद्यालयों की रही। शंकरगढ़, शिवराजपुर, लोहगरा बारा, जसरा, लालापुर,कपारी सहित आस पास के गांवों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.