रुडकी, जनवरी 3 -- कड़ाके की ठंड के चलते इन दिनों लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। खासतौर पर सर्दियों में उंगलियों के सुन्न होने, झनझनाहट, दर्द और सूजन की शिकायत लेकर अनेक लोग अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंच रहे हैं। मरीजों में अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की है। चिकित्सकों के अनुसार ठंड बढ़ने से रक्त संचार प्रभावित होता है, जिसका सीधा असर हाथों और पैरों की उंगलियों पर पड़ता है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि सर्दियों में उंगलियों का सुन्न होना एक आम समस्या बनती जा रही है। उन्होंने बताया कि ठंड के कारण नसों में रक्त प्रवाह कम हो जाता है, जिससे उंगलियों में सुन्नता, झनझनाहट, खुजली, सूजन और कई बार तेज दर्द की शिकायत सामने आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.