संभल, जनवरी 8 -- जनपद में बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पंचायत सिरसी द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत प्रशासन ने नगर के कुल 11 प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। इनमें टंकी तिराहा, नगर पंचायत कार्यालय के पास, पुलिस चौकी, भारतीय स्टेट बैंक, बुध बाजार, रोडवेज बस स्टैंड तथा गौशाला परिसर प्रमुख रूप से शामिल हैं। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने स्वयं अलाव स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में अलाव नियमित रूप से जलते रहें, जिससे राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही ईओ ने शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया और वहां ठहरने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं दुरुस्त रखने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.