गुमला, जनवरी 5 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कड़ाके कीठंड में रविवार की देर रात गांव लतरा के सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक भौका महतो के शव को एंबुलेंस सहित कामडारा थाना परिसर के सामने लाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई लंबी वार्ता और आश्वासन के बाद ही ग्रामीण वापस लौटे। विगत 31 दिसंबर को बच्चों के बीच झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ लोग जख्मी हुए थे। गंभीर स्थिति में भौका महतो को रिम्स रेफर किया गया था। जहां चार जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिम्स में मौत की खबर से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव के आने का इंतजार करते हुए शाम करीब आठ बजे एंबुलेंस वाहन के साथ शव को थाना गेट पर रख कर आग जलाकर बैठ गए। ग्रामीणों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सोमवार सुबह...