कड़ाके की ठंड में पौधों को हरा-भरा कैसे रखें? जानें आसान तरीके
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- सर्दियां शुरू होते ही हम अपने लिए गर्म कपड़े और कंबल निकाल लेते हैं, लेकिन क्या आपने अपने घर के पौधों के बारे में सोचा है? ठंडी हवा, कोहरा और कम धूप का असर पौधों पर भी पड़ता है। कई बार हरे-भरे पौधों की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तो कुछ पौधे मुरझाने लगते हैं। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि आखिर उनकी देखभाल में क्या कमी रह गई। अच्छी बात यह है कि पौधों को ठंड से बचाने के लिए महंगे सामान की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आम चीजों से भी उनकी देखभाल आसान हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देसी तरीके।1. पौधों को ठंडी हवा से बचाकर रखें सर्दियों में ठंडी हवा सीधे पौधों पर लगने से उन्हें नुकसान हो सकता है। खासकर रात के समय तापमान कम होने पर छोटे और नाजुक पौधों का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में गमलों को ऐसी जगह रखें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.