रुद्रपुर, जनवरी 2 -- रुद्रपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में जिले के विभिन्न थानों, फायर स्टेशन एवं शाखाओं से आए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ड्रिल, शारीरिक दक्षता, शास्त्राभ्यास व शस्त्रों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुलिस बल को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर सघन ड्रिल कराई गई, जिससे अनुशासन, समन्वय और कार्यक्षमता का सूक्ष्म मूल्यांकन किया जा सके। परेड के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भोजनालय, शाखाएं, गार्द कक्ष, आदेश कक्ष, रजिस्टर एवं अभिलेखों की विधिवत जांच की गई। साथ ही गार्द व सुरक्षा ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस कर्मि...