गंगापार, दिसम्बर 29 -- बारा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में इन दिनों गठिया, बात रोग के साथ-साथ खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए गए हैं, जहां हीटर, कंबल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि ठंड से मरीजों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इस समय सबसे अधिक गठिया और बात रोग के मरीज आ रहे हैं, जबकि खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार के मामलों में भी इजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.