रामगढ़, नवम्बर 30 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि झारखंड में शीतलहरी और कड़ाके की ठंड बढ़ी है। ठंड का व्यापक असर से छावनी परिषद क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। शहर अंतर्गत ठंड ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। लेकिन शहर व आसपास अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हो पाई है। हालांकि यही स्थिति जिला भर की है। जबकि जिला स्तर पर अलाव के नाम पर फंड मिलने की खबर है। लेकिन छावनी परिषद को अलाव जलाने संबधित फंड नही मिला। गरीब और असहाय लोगों के लिए यह स्थिति और भी भारी पड़ रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सब्जी बाजार, बस स्टैंड, ट्रेकर स्टैण्ड और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नही हो सकी है। सुबह-शाम ठंड से ठिठुरते लोग देखे जा रहे हैं। लेकिन शहर के प्रमुख स्थानों पर अब तक अलाव जलते हुए नहीं दिखाई देता। लोग आस-पास कूड़ेदान से बिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.