सीवान, जनवरी 3 -- हसनपुरा। नगर पंचायत हसनपुरा के चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड को लेकर एक हजार जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि कंबल वितरण करने का उद्देश्य है कि कड़ाके की ठंड व शीतलहर से जरुरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाना है। इस दौरान नगर पंचायत के अरंडा, नवादा, उसरी बुजुर्ग, हसनपुरा, गोला बाजार आदि गांव के जरुरतमंदों के बीच वितरण हुआ। बाकी बचे हुए जरुरतमंदों को के बीच भी कंबल का वितरण किया जाएगा। वहीं कंबल मिलने के बाद जरुरतमंद काफी प्रसन्न दिखे। मौके पर आत्मा जी प्रसाद, समाजसेवी कुणाल शर्मा, प्रमोद जयसवाल, सुरेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.